अब्राहिम लिंकन के बारे में रोचक

अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे। इनका जन्म 12 फरवरी 1809 ईसवी को एक गरीब अक्ष्वेत परिवार में हुआ था तथा 14 अप्रैल 1865 को ‘जान विल्कस बूथ’ नाम के एक दास प्रथा समर्थक ने इनके सिर में गोली मार कर इनकी हत्या कर दी थी। हम आपको इस महान व्यक्ति के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं –

1. अब्राहिम लिंकन अमरीका के सबसे लंम्बे राष्ट्रपति है। उनका कद 6 फुट 4 इंच था।
2. लिंकन का एक समय ऐसा भा आया जब वह बहुत निराशा से गुजर रहे थे। यहां तक कि वह अवसाद के शिकार हो गए थे। इस समय वह चाकु-छुरों से दूर रहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि वह खुद को मार न लें।
3. 12 फरवरी 1809 इतिहास में एक बहुत ही निराला दिन है। इस दिन चार्लस डार्विन और अब्राहिम लिंकन दोनो का जन्म हुआ था।
4. जब लिंकन 9 साल के थे तब उनकी माता की मृत्यु जहरीला दूध पीने से हो गई थी। बाद में उनके पिता ने दूसरी शादी भी कर ली थी। लिंकन को सौतेली मां ने सगी मां से भी अधिक स्नेह और मार्गदर्शन दिया जो पिता से उन्हें कभी नही मिला था।
5. लिंकन अमेरिका के एकलौते राष्ट्रपति हैं जिनके नाम एक पेटेंट है। यांत्रिक समस्याओं में उनकी रूचि थी और वह खोज-बीन में लगे रहते थे।
6. लिंकन ने वकालत का पेशा अपनाया था। इसके लिए उन्होंने कोई डिग्री हासिल नही की थी बल्कि स्वयं ही वकालत के विषय का अध्ययन किया था।
7. लिंकन की बिल्ली white house के डिनर टेबल पर खाना खाती थी।

8. लिंकन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जो दाढ़ी रखते थे।
9. अब्राहम लिंकन असफलता से कभी निराश नही हुए थे। 21वें वर्ष में वार्ड मैंबर चुनव हार गए, 22वें वर्ष में शादी करने में असफल हुए, 24वें में bussiness में असफल रहे, 27वें में पत्नी ने तलाक दे दिया, 32वें में सांसद चुनाव का चुनाव हार गए, 37वें, 42वें और 47वें वर्ष में भी चुनाव हारे पर 52 वर्ष की आयु में अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए।
10. अमेरिकी गृह युद्ध लिंकन के कार्यभार संभालने के महज एक महीने बाद शुरू हो गया था। इस गृह युद्ध में 6 लाख से अधिक अमेरिकी लोग मारे गए। पर लिंकन युद्ध शांत करने और जीतने में सफल रहे। युद्ध जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने दास-प्रथा को गैरकानूनी घोषित कर दिया।
11. 1842 ईसवी में लिंकन का मैरी टोड से विवाह हुआ। मैरी ने एक के बाद एक चार लड़को को जन्म दिया। पर इनमें से 1843 में जन्मे रॉबर्ट टोड को छोड़कर बाकी सब की 18वर्ष से पहले ही मृत्यु हो गई।

12. एक बार लिंकन कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से एक व्यक्ति ने तेज कार चलाते हुए उन्हें overtake करके जाने लगा। लिंकन ने उन्हें रोका और कहा – क्या आप मेरी सहायता करेंगे। व्यक्ति के हां कहने पर लिंकन ने कहा क्या आप मेरा यह overcoat शहर तक ले जाएँगे। उस वयक्ति ने कहा बिल्कुल। पर शहर जाकर मुझसे यह कोट कैसे लेंगे। इस पर लिंकने ने कहा – कोटो के भीतर मैं भी तो रहुँगा ना।

13. एक बार लिंकन अपने पड़ोसी से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंटन की जीवनी की एक पुस्तक लेकर आए। पर जिस दिन वह पुस्तक लेकर आए उस दिन जोरो की बारिश के कारण उनकी झोपड़ी में रखी वह पुस्तक भीग गई। लिंकन बहुत गरीब परिवार से थे इसलिए वह नई पुस्तक नही खरीद सकते थे। पर लिंकन ने अपने पड़ोसी से कहा कि मैं आपके खेत में मजदूरी करके पुस्तक के दोगुने दाम का काम कर दुँगा। पड़ोसी मान गया। इसके बाद लिंकन ने पड़ोसी के खेत में काम करके पुस्तक की कीमत अदा कर दी।