एड्स के बारे में रोचक जानकारी

एड्स चिन्ह
  1. विक्ष्व एड्स दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाता है. सबसे पहली बार यह 1 दिसंबर 1988 को मनाया गया था. AIDS का international symbol लाल रिबन है जो 1991 में अपनाया गया था.
  2. एड्स जा AIDS चार शब्दों से बना है. वो है – Acquired = जो आप ने प्राप्त किया, Immuno = शरीर की प्रतिरक्षा, Deficiency = कमी और Syndrome = संलक्षन. इसका अर्थ है कि वह बिमारी जो आपके शरीर की खुद की रक्षा करने की power को कम कर देती है.
  3. HIV का अर्थ है – Human = मानव, Immuno deficiency = जो प्रतिरक्षा को कम करे और Virus = विषाणु. अर्थात् वह विषाणु जो किसी शरीर के अंदर उसकी रक्षा करने की शक्ति को कम करे.
    (Source – www.rochhak.com)
  4. दुनिया में लगभग 4 करोड़ लोग AIDS से पीड़ित है. इन में से 2 करोड़ 10 लाख तो ऐसे है जो 15 साल से नीचे हैं.
  5. इस बिमारी से अब तक 2 करोड़ 50 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.
  6. HIV विषाणु अफ्रीका में उभरा और 10 साल के भीतर ही पुरी दुनिया में फैल गया.
  7. दुनिया में AIDS के 65 प्रतीशत मामले अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में है. इनमें से 90 प्रतीशत बच्चे हैं.
  8. Swaziland देश में एक 15 वर्ष के लड़के के 50 साल जीने की संम्भावना 28 प्रतीशत थी और लड़की की 20 प्रतीशत . AIDS से पहले यह क्रमवार 92 और 97 प्रतीशत थी.
    (Source – www.rochhak.com)
  9. एक अनुमान के अनुसार 2011 में लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हुए जिनमें से 17 लाख की मौत हो चुकी है.
  10. अमरीका में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग HIV से पीड़ित है और इनमें से 18.1 प्रतीशत को यह भी नही जानते कि उन को यह बिमारी है.
  11. HIV विषाणु कमरे के तापमान ( 25 डिग्री C) पर भी सूखे खून में 10-15 दिन तक जीवित रह सकते है. जैसे के उपयोग किए हुए टीके जा सुई में .
  12. HIV विषाणु 60 डिग्री सेलसीयस से ऊपर तापमान होने पर मारे जाते है.
  13. HIV दुसरे विषाणुओं की तरह समुद्र के पानी में ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकते.
    (Source – www.rochhak.com)
  14. दुनिया में हर दिन लगभग 900 बच्चे HIV विषाणु के प्रभाव में आते हैं.
  15. HIV विषाणु के अब तक दो प्रकार सामने आए है. HIV-1 (चिम्पांजी की प्रजाति से) और HIV-2(मैंगेबी बंदर की प्रजाति से). HIV-1 आसानी से फैलता है और ज्यादा खतरनाक है जबकि HIV-2 आसानी से नही फैलता. दुनिया में HIV-1 के पीड़ित HIV-2 से कहीं ज्यादा है. HIV-2 सिर्फ पक्ष्चिम अफ्रीका तक सीमित है.
  16. HIV से संबंधित सबसे सरल सिद्धांत को ‘Hunter Theory’ कहा जाता है. इसके अनुसार 1930 के दशक में अफ्रीका में किसी व्यक्ति को पीड़ित बंदर ने काट लिया जा उसने बंदर का मास खा लिया जससे वह HIV पीड़ित हो गया. इसके बाद सेक्स संबंधों कारण यह फैलता गया.
    (Source – www.rochhak.com)
  17. दुनिया में HIV सबसे ज्यादा सेक्स संबंधो के कारण फैलता है. इसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे को माता से, फिर ड्रगस लेने वाले सामान को दूसरों से share करके और इसके बाद दूषित खुन और health care में उपयोग होने वाले दूषित सामान जैसे टीके-सुई आदि से होता है.
  18. दक्षिणी अफ्रीका में HIV के सबसे ज्यादा 59 लाख पीड़ित हैं. इसके बाद 40 लाख दक्षिणी ऐसिया में है जिनमें से 24 लाख भारत के है.
  19. Botswana (दक्षिणी अफ्रीका के उत्तर स्थित पड़ोसी देश) में AIDS के कारण लोगों का औसत जीवन काल 65 साल से घट कर 35 साल रह गया है.
  20. AIDS अब तक सबसे ज्यादा अध्ययन की जाने वाली बिमारी है. 
सोर्स =rochhak.com